Dark Mode
सैंपऊ के जीएसएस में धमाके के साथ लगी आग, बिजली की सप्लाई रही बंद

सैंपऊ के जीएसएस में धमाके के साथ लगी आग, बिजली की सप्लाई रही बंद

धौलपुर। सैंपऊ के जीएसएस में सोमवार रात को तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की वजह से क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली गुल रही। जीएसएस में सोमवार रात को तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की वजह से क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली गुल रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अत्यधिक लोड की वजह से जीएसएस पर तेज धमाके के साथ 33 केवी की लाइन ट्रिप होने से जंफर में आग लग गई। जिससे जीएसएस ढांचे और परिसर में प्लेटफार्म के आसपास खड़ी घास में आग फैल गई। जीएसएस परिसर में आग लगने की वजह से इलाके की विद्युत व्यवस्था कई घंटे तक फेल हो गई। काफी मशक्कत के बाद दोबारा से बिजली व्यवस्था को कई घंटों बाद बहाल किया गया, लेकिन रात भर टुकड़ों में बिजली आपूर्ति शुरू की गई। लो वोल्टेज और विद्युत कटौती के चलते रातभर लोगों को चैन नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौर में विद्युत व्यवस्था फेल हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन पहले ही अघोषित बिजली कटौती को लेकर कस्बेवासियों ने जीएसएस का घेराव कर सड़क जाम और प्रदर्शन कर डिस्कॉम और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया था, लेकिन इस सबके बाद व्यवस्था में सुधार नहीं देखा जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!