झुमपुरा गांव में लगी आग
भीलवाड़ा . निकटवर्ती झुमपुरा गांव में शुक्रवार सुबह बीड़े में आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार झूमपुरा गांव में नंदलाल जाट के बीड़े में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई,जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई! बाड़े से धुआं उठता देख आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के जल स्रोतों से पानी डाल आग बुझाने की कोशिश की किंतु तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पर भीलवाड़ा से आई दमकल व नगर पालिका गंगापुर के दमकल कर्मी शंकरलाल माली, विवेक माली, गोपाल माली सहित अन्य ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया किंतु तब तक बीड़े में घास,पेड़ पौधे,बाड़ आदि जलकर राख हो गए।