Dark Mode
मकान में लगी आग सामान जलकर हुआ राख

मकान में लगी आग सामान जलकर हुआ राख

 
सोजत। स्थानीय नरसिंहपुरा कॉलोनी के एक बंद मकान में आग लग गई। आस-पड़ोस के लोगों ने जब मकान में से धुआं निकलते देखा अंदर आग की लपटें उठ रही है । घटना के समय परिवार के लोग किसी शादी में गए हुए थे। लोगों ने पानी बाल्टी और मटकियों से आग को बुझाने का प्रयास किया।
इसी दौरान मोहल्ले के नौजवानों ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए जलती आग में अंदर जाकर अपनी जान पर खेलते हुए पहले गैस की टंकीयों को बाहर फेंका, जिससे वह आग की चपेट में आने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आस-पड़ोस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग घरों से बाहर आ गए। 
वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि समाजसेवी चंपालाल खोरवाल ने बताया कि मोहल्ले में लादूराम हीरागर का मकान आया हुआ है वह पेशे से अध्यापक है, वह और उनका परिवार  किसी शादी समारोह में बाहर गया हुआ था पीछे मकान पर ताला लगा हुआ था। सायं करीब 5:45 बजे जब लोगों को मकान में से धुआं निकलते देखा तो करीब से देखने पर मकान में आग की लपटे उठती दिखाई दी | इसके फौरन बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई,  इस बीच मोहल्ले वासी अपने स्तर पर पानी के टैंकर मटके और बाल्टी से आग बुझाने लग गए । मोहल्ले वासी शत्रु चांद फिरोज खान मांगीलाल आदि जलती आग में अंदर घुसे और पहले गैस की टंकियों को बाहर फेंका, इस दौरान एक दो जनों के हाथ भी मामूली रूप से जल गए। जिस से बड़ी आगजनी होने से बच गई लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद घर का करीब करीब सारा जमाना जलकर राख हो गया । सूचना मिलते ही शहर चौकी प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक वेदपाल सीरवी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया । घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग घरों से बाहर आ गए । इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!