प्रिंस बीएड कॉलेज में फायरलेस फूड प्रतियोगिता का आयोजन
सीकर। जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस बीएड कॉलेज में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य शिविर के चौथे दिन फायरलेस फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चाईनीज, इटालियन, शाही टुकड़ा, सैंडविच, अंकुरित सलाद, गुलाब जामुन, केक, स्वीट कॉर्न, रबड़ी, राजस्थानी व्यंजन, उदयपुरी थाल, लस्सी, नींबू पानी, सलाद डेकोरेशन, शेक, ढोकला आदि लजीज व्यंजनों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। इस अवसर पर फ्लोरेटो वल्र्ड स्कूल की डायरेक्टर डॉ. मिनाली सुंडा ने विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार के व्यंजन और रेसिपी तैयार करने के लिए सराहना की। प्रतिभागियों ने अच्छे व्यंजनों के माध्यम से स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। फूड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विवेकानंद दल, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से रानी लक्ष्मीबाई और आजाद दल तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से सुभाष चंद्र बोस दल और राजा राम मोहन राय दल रहे।