आतिशबाजी मार्केट की लॉटरी आज
बारां। जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय, के ग्राउंड में लगने वाले आतिशबाजी मार्केट के लिए जिला परिषद, बारां के सभागार भवन में शुक्रवार को लॉटरी निकाली जाएगी। उपखण्ड मजिस्ट्रेट दीपक मित्तल ने बताया कि दीपावली त्यौहार पर शहर में आतिशबाजी की अस्थाई दुकान दुकान लगाने हेतु कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए है। इन आवेदन पत्रो की लॉटरी शुक्रवार को समय सांय 4 बजे में निकाली जाएगी।