Dark Mode
प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी हुए सम्मानित

प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी हुए सम्मानित

  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने  घोषित किए परीक्षा परिणाम 

 
 
 वैर .  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर मे कक्षा 1 से 4,6,7,9 एवं 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम  प्रधानाचार्य  पुष्पेंद्र सिंह की अध्यक्षता में  शिक्षक अभिभावक बैठक में समारोह पूर्वक घोषित किया गया  । जिला समान परीक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में कक्षा 9 एवं 11वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।  इस वर्ष कक्षा एक एवं दो के समग्र मूल्यांकन पर आधारित हॉलिस्टिक कार्ड वितरित किए गए तथा कक्षा 3 ,4 ,6 एवं 7 का परीक्षा परिणाम राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के साथ एकीकृत करते हुए स्थानीय स्तर पर आयोजित की गई परीक्षाओं के आधार पर घोषित किया गया है । इस प्रकार कक्षा 1 से 11 वीं तक के 1253 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किया गया । शिक्षक अभिभावक बैठक में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय  गणित में प्रथम स्थान निधि चौधरी  , जीव विज्ञान वर्ग में भूमिका शर्मा, कला संकाय में 11thD वर्ग मे कोमल धाकड़, 11वीं E वर्ग में  रीना कुमारी एवं कृषि विज्ञान वर्ग में तनु चौधरी  को  तथा कक्षा 9th A में  योगिता अग्रवाल को, 9th B मे वृंदावन ,एवं 9th C मे मोहित जांगिड़ को प्रथम स्थान प्राप्त  करने पर प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।  इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष कुमार मित्तल द्वारा किया गया ।  परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों मे एक उत्साह का माहौल बना रहा ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!