Dark Mode
नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) जयपुर संदेश नायक के निर्देशानुसार ईवीएम मशीनों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव में उपयोग की जाने वाली ईवीएम मशीनों का निर्धारित नगरीय निकायों एवं मतदान केन्द्रों के लिए आवंटन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जयपुर जिले के कुल 690 वार्डों के निर्धारित मतदान केन्द्रों की ईवीएम मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया है। नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए कुल 2,256 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं, जबकि नगर परिषदों के 100 वार्डों के लिए 124 मतदान केन्द्र तथा नगरपालिकाओं के 440 वार्डों के लिए 441 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार जिले के कुल 2,821 मतदान केन्द्रों की ईवीएम का रेण्डमाइजेशन किया गया है। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी जिनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गणेश सैनी, आरएलपी के भगवान सिंह, भाजपा के नयनमाधानी अग्रवाल, बसपा के एडवोकेट सुशील कुमार सरसरिया, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मनीष श्योराण आदि की उपस्थित में संपन्न हुई। ईवीएम आवंटन के तहत मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित कुल 3,392 बैलेट यूनिट (बीयू) एवं 3,392 कंट्रोल यूनिट (सीयू) का प्रावधान किया गया है। रेंडमाइजेशन के पश्चात ईवीएम की सूची संबंधित राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!