Dark Mode
घड़साना पंचायत समिति की पहली चिरंजीवी पंचायत 6 एसकेएम घोषित 

घड़साना पंचायत समिति की पहली चिरंजीवी पंचायत 6 एसकेएम घोषित 

घड़साना. पंचायत समिति घड़साना की ग्राम पंचायत 6 एसकेएम को आज श्रीमान विकास आधिकारी श्री शिव भगवान रेगर जी के द्वारा आज दिनांक 10 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत चिरंजीवी पंचायत घोषित किया गया है जो इस पंचायत समिति की प्रथम चिरंजीवी पंचायत बनी है। ग्राम पंचायत में कुल परिवार 1377 है जिनमें से 1082 एनएफएसए परिवार,57 परिवार पलायन,
27 परिवार मृतक, 23 परिवार आरजीएचएस के अंतर्गत होने के कारण बाकी रहे परिवार 188 का ग्राम पंचायत क्षेत्र के समस्त कार्मिक, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वास्थ्य बीमा पंजीकरण करवा दिया गया है! अब कोई भी परिवार योजना में पंजीकरण से वंचित नहीं है ! आज के कार्यक्रम में श्रीमान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर,अतिरिक्त विकास अधिकारी मुकेश कुमार, सरपंच श्रीमती रानी सोहनलाल, ग्राम विकास अधिकारी धीरज कांत शर्मा, कनिष्ठ सहायक पवन कुमार राबिया,ई-मित्रा संचालक प्रीतम कुमार,वार्ड पंच,पॉलिसी धारक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!