नगरपरिषद फलोदी के प्रथम आयुक्त हर्ष ने कार्यभार ग्रहण किया
फलोदी. नगरपरिषद फलोदी में प्रथम नियुक्त स्थाई आयुक्त जगमोहन हर्ष ने कार्यभार ग्रहण किया और सभापति पन्नालाल व्यास सहित पार्षद व कर्मिचारियो से परिचय करके फलोदी शहर की चर्चा की। नवसृजित फलोदी जिले की नगरपरिषद में आयुक्त पद पर प्रथम नियुक्त जगमोहन हर्ष ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। जानकारी अनुसार बीकानेर के मूल निवासी नगरपरिषद आयुक्त हर्ष सूरतगढ़ नगरपालिका से स्थानान्तरित होकर फलोदी आये है। नगरपरिषद बनने के बाद रिक्त पड़े आयुक्त पद का कार्य उपखण्ड अधिकारी फलोदी डॉ अर्चना व्यास देख रही थी लेकिन अन्य कार्यो ओर चुनावी ड्यूटी के कारण नगरपरिषद का कार्य बाधित था जिसमें अब गति मिलने की संभावना बढ़ी है। बुधवार को जगमोहन हर्ष ने आयुक्त पद ग्रहण करने के दौरान नगरपरिषद सभापति पन्नालाल व्यास, लेखाकार राधेश्याम त्रिपाठी, मनोज गुचिया, नन्दकिशोर शर्मा, दिनेश शर्मा, पार्षद गोपालसिंह, कैलाश सुथार, सूर्यप्रकाश थानवी, देवीलाल व्यास, सन्तोष सोनी, मदन नागल, दिनेश विश्नोई, सहित कई लोग उपस्थित रहे। जानकारी अनुसार आयुक्त हर्ष अपने निजी कार्य की वजह से कुछ दिन अवकाश पर रहेंगे।