दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बनेगा पहला ई-हाईवे
ई-हाईवे पर पहले बसों और ट्रकों को चलाया जाएगा
लक्ष्मणगढ़। दिल्ली-जयपुर के बीच ई-हाईवे केंद्रीय सरकार के मंत्री नितिन गडकरी की योजना इस पूरे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बनाने की है। फिलहाल इस ईएक्सप्रेस वे का दिल्ली से जयपुर तक ही बसों और ट्रकों को चलाया जाएगा। लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में होकर एक्सप्रेस वे पिछले माह प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन कर शुरू हो गया है। ईवे एक्सप्रेस हाईवे निरीक्षक अधिकारी ने बताया कि घर से गाड़ी लेकर निकलने पर इस हाईवे पर पेट्रोल-डीजल और यहां तक कि उसे चार्ज करने की भी चिंता न करनी पड़े। कहेंगे कि ये कैसे संभव है बिलकुल है जल्द ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे में भी आपको ऐसी सुविधा मिल जाएगी। हालांकि संभव है कि इसका लाभ केवल बस या ट्रक जैसे बड़े वाहन ही उठा पाएंगे। इलेक्ट्रिक हाईवे की वाहनों को चार्ज देने का एक तरीका यह है कि सड़क के नीचे ही इलेक्ट्रिक केबल और इलेक्ट्रोमैगनेटिक ट्रांसमिटर्स लगा दिए जाएंगे। ये इलेक्ट्रोमैगनेटिक फील्ड बनाएंगे और यही ऊर्जा वाहन में लगी एक खास मैग्नेट द्वारा खींच ली जाएगी जिससे वाहन में लगी बैटरी चार्ज होगी। इस तरीके से छोटे वाहनों जैसे कारों को भी इलेक्ट्रिक हाइवे पर दौड़ाया जा सकता है। इस एक्सप्रेस वे ई-हाईवे पर इस्तेमाल होने वाली बिजली सौर ऊर्जा से बनाई जाने की उम्मीद बताई जा रही है।