Dark Mode
प्रथम इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता सम्मान समारोह आज

प्रथम इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता सम्मान समारोह आज

                                      प्रतियोगिता के 160 प्रतिभागियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा
सोजत। मुस्लिम सिलावट सेवा समिति ब्लॉक सोजत व मुस्लिम सेवा समिति सोजत का प्रथम इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता सम्मान समारोह 20 मार्च 2023 सोमवार बाद नमाज ईशा 9.00 रात्रि में लंकापति दरगाह प्रांगण में जैतारणिया दरवाजा के पास सोजत में आयोजित की जाएगी। संस्था अध्यक्ष मोहम्मद नासिर खताई ने बताया कि गत माह 12 फरवरी 2023 को प्रथम इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें भाग लेने वाले प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभाओं के साथ ही भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागी को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सचिव एवं लीगल एडवाइजर एडवोकेट आमिर खान सिलावट व कोषाध्यक्ष ठेकेदार रिजवान खताई ने बताया कि सम्मान स्वरूप मोमेंटो, सम्मान पत्र व कुरान भेंट किया जाएगा। मिडिया प्रभारी अब्दुल जावेद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिनके भाग्य का पिटारा खुलेगा। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों में सरपरस्त मोहम्मद इकबाल मिस्त्री उपाध्यक्ष अब्दुल हन्नान सचिव मोहम्मद इमरान सह कोषाध्यक्ष अब्दुल खालिद टांक मीडिया प्रभारी अब्दुल जावेद संगठन मंत्री मोहम्मद नौशाद मेंबर मोहम्मद सिकंदर मोहम्मद सेराज मोहम्मद नदीम मोहम्मद बिलाल मोहम्मद मुस्तकीम आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!