Dark Mode
RHB कॉलोनी वेलफेयर समिती का पहला स्नेह मिलन आयोजित

RHB कॉलोनी वेलफेयर समिती का पहला स्नेह मिलन आयोजित

सिरोही। बुधवार को सिरोही के एक होटल में RHB वेलफेयर सोसायटी का पहला स्नेह मिलन समिति अध्यक्ष राजेंद्र रावल की अध्यक्षता मैं आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता रिटायर्ड प्रधानाचार्य गणपत सिंह रहे । साथ में पार्षद जितेंद्र ऐरन व राकेश रावल भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष राजेंद्र रावल ने समिति को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कॉलोनियों के विकास और सुरक्षा हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे। उद्बोधन भाषण उपाध्यक्ष मदन सिंह परमार एवं भगवत सिंह द्वारा दिया गया । उपाध्यक्ष मदन सिंह परमार ने बताया कि आने वाले समय में समिति द्वारा सामुदियक भवन अस्पताल पुलिस थाना एवं सीसीटीवी कैमरे समिति के द्वारा लगाए जाने के प्रयास किए जाएंगे, सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाएगा , टूटी हुई रोडो कि मरम्मत करवाई जाएगी। भगवत सिंह देवड़ा ने बताया कि समिति द्वारा सभी कॉलोनीयों की गलियों का नामकरण शीघ्र किया जाएगा जिससे कि रांहगीरों को मकान ढूंढ़ने में परेशानी ना हो। इसके पश्चात आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष भंवरलाल रावल पेश किया गया। समिति का वार्षिक प्रीतिवेदन व समापन भाषण गोपी किशन खंडेलवाल द्वारा दिया गया। सीमिती के मीडिया प्रभारी रमेश मीणा ने बताया की समिति के अंदर चार कॉलोनी राधिका रेसीडेंसी 2 ,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ,हरिओम नगर एवं बजरंग नगर को शामिल किया गया है। बैठक में सभी कॉलोनी में निवासरत वरिष्ठ प्रबुद्ध जन नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में समिति के पूर्व सदस्य स्व. प्रवीण खत्री एवं कुंदन सिंह जोधा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । मंच संचालन अर्जुन सिंह द्वारा किया गया । समारोह में उपाध्यक्ष मदन सिंह परमार , सचिव नवल सिंह, सह सचिव त्रिलोक राम, कोषाध्यक्ष भंवर रावल, सदस्य शंकर मीणा, भगवत सिंह देवड़ा, अर्जुन सिंह राठौर ,प्रवीण खत्री ,रमेश मीणा, दीप सिंह राणावत ,, गोपी किशन खंडेलवाल ,युगल किशोर भाई, मोहन माली , महेंद्र कोरजानी, कल्याण सेन, सुधीर वर्मा, शांतिलाल प्रजापत, रमेश मीणा, गोपाल कृष्ण रावल, गायत्री, सुनील कुमार, तगाराम राठौर, दुर्गा सिंह, दीपक खत्री, मुन्ना भाई, वैभव मिस्त्री प्रसाद गिरीश रावल, नंदू रावल, ओंकार सिंह उदावत, देवाराम सुथार, नरेंद्र सिंह विष्णु गर्ग, महेंद्र रावल, किशन सिंह देवड़ा, प्रदीप सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!