Dark Mode
युवा कांग्रेस की प्रथम बैठक संपन्न हुई 

युवा कांग्रेस की प्रथम बैठक संपन्न हुई 

 
 
 
अजमेर . शहर जिला यूवा कांग्रेस के तत्वाधान में अजमेर सर्किट हाउस में आज 11 बजे बैठक संपन्न हुई जिसमे मोहित मल्होत्रा जिलाध्यक्ष अजमेर शहर युवा कांग्रेस ने बताया की अजमेर शहर युवा कांग्रेस की आज प्रथम बेठक में भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रिय अधिवेशन और युवा कांग्रेस का आगामी कार्यक्रम युथ जोड़ों – बूथ जोड़ों कार्यक्रम पर चर्चा की गई जिसमे पधारे प्रभारी गण का माला साफा पहना कर स्वागत किया गया साथ ही आज की बैठक में  हाल ही में होने वाले देश में 11 साल बाद भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रिय अधिवेशन बेहतर भारत की बुनियाद कार्यक्रम 3 दिवसीय 26, 27, 28 जुलाई को बैंगलोर में होने जा रहा हे जिसमे देश ,प्रदेष जिले के पद अधिकारी भाग लेंगे, जिसके लिए आज प्रभारी नेशनल कोऑर्डिनेटर श्रुति कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी अरबाब खान, प्रदेश महासचिव व अजमेर जिला प्रभारी टिकम जाट, जिला सह प्रभारी प्रदेश सचिव सुनील डूडी और नरेंद्र गुर्जर ने मीटिंग में सभी पद अधिकारी को राष्ट्रिय अधिवेशन में समालित होने के लिए प्रेरित किया साथ ही युथ जोड़ों बूथ जोड़ों कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अजमेर शहर युवा कांग्रेस आगामी दिनों में बूथ सत्तर पर उतर कर हर बूथ पर 5 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ कर बूथ स्तर पर कार्य का शुभारम्भ करेगी। 
 
जिला प्रभारी टिकम जाट ने बताया की जो पद अधिकारी मासिक बैठक में उपस्थिति नही देंगे और बैठक को गंभीरता से नहीं लेंगे उन सभी पद अधिकारियो को नोटिस देकर अगली बैठक में अतिम अवसर दिया जाएगा उसके पश्चात् युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं को उनकी जगह जिम्मेदारी दी जाएगी। 
 
आज की प्रथम बैठक में उपस्थित पद अधिकारी अकबर हुसैन, पवन ओड, शीतल जोनवाल, शोएब अख्तर, काजल यादव,  परवेज खान, पायल जैन, अनुराग रायपुरिया, तोसिफ अहमद, ओमप्रकाश मंडावरा, राजकुमार बाकोलिया, धीरज खोरवाल, वालिउदिन चिश्ती, विलास, तोहीद खान,  हाशिम कुरैशी, गफ्फार शेख, शुभानुदीन, ताहिर खान, फजलू खान, तपन प्रजापति, हनीश मारोठिया आदि मौजूद थे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!