Dark Mode
जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार 1 लाख रूपए

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार 1 लाख रूपए

सवाई माधोपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं को पहुॅचाने के लिए जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि इस पहल का मूल भाव है कि जनता की ताकत से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस कॉन्टेस्ट में राजस्थान का कोई भी 13 वर्ष से अधिक का निवासी प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी सरकारी योजनाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी, लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया अथवा लाभान्वितों की कहानियां के रचनात्मक वीडियो बनाकर प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरूस्कृत हो सकता है। उन्होंने बताया कि वीडियो को अपने कम से कम 2 सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग रुश्रंदैंउउंदश्रंपत्ंरंेजींद के साथ 6 अगस्त, 2023 तक पोस्ट कर सकतें हैं।
प्रतियोगिता में कैसे लें भाग:- राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाएं फिर अपनी पसंद से योजनाएं चुनें जिन पर आप वीडियो बनाना चाहते हैं। उनके रचनात्मक कंटेंट के साथ 30 से 120 सेकेंड्स का वीडियो बनाएं। अपनी रचनात्मकता को खुली छूट दें - आप म्यूजिक, डांस, कविता, सिंगिंग या स्क्रिप्ट, किसी भी माध्यम से अपनी बात वीडियो में कह सकते हैं। पोस्ट सेटिंग को पब्लिक पर सेट ज़रूर कर लें, ताकि कोई भी आपका वीडियो देख सके। वेबसाइट रंदेंउउंदण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर पंजीकरण फॉर्म भरें, दिए गए फॉर्म में लिंक सबमिट करें और सबमिट बटन दबाएं जिससे प्रतियोगिता के लिए आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
विजेता को मिलेगी यह पुरूस्कार राशि:- राजस्थान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता में भाग लें और हर दिन रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका पाएं। दैनिक पुरस्कार में पहला 1 लाख का नकद पुरस्कार, दूसरा 50 हजार का नकद पुरस्कार, तीसरा पुरस्कार 25 हजार रूपए का नकद पुरस्कार तथा हर दिन एक हजार के 100 प्रेरणा पुरस्कार भी घोषित किए जाएंगे। 7 जुलाई के कॉन्टेस्ट का परिणाम 10 जुलाई को जारी कर दिया गया है। दैनिक पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा प्रत्येक तृतीय दिवस पर वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!