Dark Mode
साल का पहला सूर्य ग्रहण, आज

साल का पहला सूर्य ग्रहण, आज

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज20 अप्रैल को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार साल का पहला ग्रहण सुबह 7 बजकर 03 मिनट शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर एक साल में सूर्य और चंद्र ग्रहण जरूर पड़ते हैं। जब-जब सूर्य या चंद्र ग्रहण पड़ता है तब-तब इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर जरूर पड़ता है। धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है ।इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से भारत में सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य नहीं होगा। दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं लगेगा लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!