Dark Mode
जे एल एन में पैंक्रियास अग्नाशय ग्रंथि मे पथरी का पहली बार सफल ऑपरेशन

जे एल एन में पैंक्रियास अग्नाशय ग्रंथि मे पथरी का पहली बार सफल ऑपरेशन

केकड़ी. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में पैंक्रियास अग्नाशय ग्रंथि मे पथरी का सर्जरी विभाग में पहली बार सफल ऑपरेशन हुआ ।
ब्यावर निवासी आशा (परिवृतत)उम्र 40वर्ष ने पिछले कई महीने से असहनिय पेट में दर्द से परेशान थी उसने ब्यावर चिकित्सालय में दिखाने के बाद भी उसको आराम नहीं मिला उसने फिर गत महीने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में डॉक्टर शिव कुमार बुनकर वरिष्ठ प्रोफेसर लेप्रोस्कोपिक सर्जन को दिखाया डॉक्टर बुनकर ने एमआरसीपी जांच कराई और उसमें चैन ऑफ स्टोन (कई सारे पथरी की लाइन दिखी)उसको डॉक्टर बुनकर ने बताया कि उसका ऑपरेशन होगा । बेहोसी कीजांच करने के बाद मरीज को ऑपरेशन के लिए कहा और उसको ऑपरेशन के लिए डॉ श्याम भूतड़ा विभाग अध्यक्ष सर्जरी की अनुमति से एवं डॉक्टर शिव कुमार बुनकर की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया तथा एनेस्थीसिया में डॉ वीणा माथुर, डॉ अरविंद खरे डॉ कुलदीप एवं रेजिडेंट डॉक्टर तन्वी तथा नर्सिंग स्टाफ संजू थे।
डॉक बुनकर ने बताया कि इसमें पैंक्रियाज मे चीरा लगाकर पथरी निकली और उसे छोटी आत से जोड़ा गया।
उलखनीय है की अग्नाशय मे सूजन होने कारण और इसका इलाज समय पर नहीं होने पर कैंसर की गांठ विकसित हो सकती है । राजस्थान में ये ऑपरेशन अभी तक मेट्रो एवं बड़े शहरों के अस्पतालों में ही संभव हो पाते थे जो कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में पहली बार संभव हो पाया है अब आगे से इस तरह के मरीजों को दूसरे शहरों में ऑपरेशन के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी । इस ऑपरेशन के लिए आवश्यक सामग्री प्रधानाचार्य एवं कंट्रोल डॉक्टर वीर बहादुर सिंह सर एवं डॉ नीरज गुप्ता मेडीकल सुपरिडेंट के सहयोग से एवं लाइफलाइन के माध्यम से एवं चिरंजीवी योजना के तहत मुख्यमंत्री का ऑपरेशन निशुल्क किया गया और आज मरीज पूर्णतः स्वस्थ है एवं डिस्चार्ज के लिए तैयार है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!