Dark Mode
शांति भंग के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार

शांति भंग के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार

टोंक । जिले के पुलिस थाना सोप द्वारा शांति भंग के आरोप में सक्रिय एक हिस्ट्रीशीटर सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों  पर अंकुश लगाने के लिए  पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक टोंक भवानी सिंह राठोड़, वृत्ताधिकारी उनियारा शकील अहमद खान के निर्देशानुसार थानाधिकारी सोप नरेन्द्र सिंह राजावत द्वारा अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा करते हुये थाना क्षैत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर आशाराम पुत्र रमेश गुर्जर (23) साल निवासी बनेठा व उसके साथी  अमर सिंह पुत्र कमलेश गुर्जर (18) साल निवासी कुण्डेर थान बनेठा, मनकेश पुत्र रामसागर गुर्जर (21) साल निवासी नया गांव थाना चोथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर, हनुमान पुत्र रामकुंवार बैरवा (28) साल निवासी संूथड़ा थाना बनेठा एवं कृपा शंकर पुत्र शिवजी लाल गुर्जर  (24) साल निवासी केरोद थाना बनेठा को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!