Dark Mode
पंच दिवसीय रासलीला 24 दिसंबर से

पंच दिवसीय रासलीला 24 दिसंबर से

रतनगढ़। भाईजी हनुमानप्रसाद पोद्दार स्मृति महोत्सव के अंतर्गत स्मृति न्यास के तत्वावधान में मठाधीश शिवालय के पास उनके नोहरे में आगामी 24 से 28 दिसंबर तक श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन किया जाएगा। स्मृति न्यास के रसेन्दू फोगला ने बताया कि पंच दिवसीय रासलीला की प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वृंदावन की श्रीराम रास मंडली देगी ।रासलीला का समय साय 7 बजे से व भाईजी द्वारा लिखित पद रत्नाकर के पदों का गायन प्रातः 11 बजे से होगा। न्यास के विष्णुदत्त चौधरी ने बताया कि बाहर से आने वाले भाईजी के परिकरो की व्यवस्था व रासलीला की तैयारी में नगर के कृष्णकुमार सराफ, विशनदयाल गोरीसरिया, कुलदीप ललित चौधरी, रामगोपाल मुरारका, प्रकाश सिंधी ,चंद्रप्रकाश भड़ेच आदि तैयारी व संपर्क में लगे हुए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!