चाखू में पांच दिवसीय ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का हुआ समापन , विजेता टीमों को किया सम्मानित
चाखू. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाखू में पांच दिवसीय ग्रामीण ओलंपिक खेलों का गुरूवार को समापन किया गया , जिसमें चाखू की टीम -ए व टीम बी में कबड्डी का फाइनल मैच खेला गया जिसमें टीम -ए विजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मोतीलाल पंचारिया, सरपंच प्रतिनिधि व विशिष्ट अतिथि माणक राम सियाग,उप सरपंच, शिवलाल गर्ग एस एम सी अध्यक्ष, नैनूराम खावा तथा स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान भागीरथ राम सारस्वत, विद्यालय के स्टाफ व्याख्याता रामफल, भंवरलाल मेघवाल, ओमप्रकाश देहडू,ओमप्रकाश दिशान्तरी, बलबीर सिंह, किसना राम , मोहनलाल मौजूद रहे , इस खेल महोत्सव में समस्त विजेता टीमों को सम्मानित किया गया ||