पांच दिवसीय स्कूल आधारित आकलन प्रशिक्षण शिविर का आरंभ
सवाईपुर.- सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज शुक्रवार से पांच दिवसीय स्कूल आधारित आकलन प्रशिक्षण शिविर का आरंभ हुआ, शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण शास्त्री रहे । शिविर में कोटडी ब्लॉक के 90 संभागीयों को आमंत्रित किया गया, जिसमें से 82 संभागी उपस्थित हुए, आर पी सत्यनारायण पटवारी ने स्कूल आधारित आकलन प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला, के आर पी प्रभु लाल मीणा, संतोष कुमार जैन व महेंद्र रेगर ने विद्यालय में आकलन क्यों जरूरी है इसकी जानकारी संभागियों को दी । इस दौरान शिविर व्यवस्थापक गणेश श्रीमाली, उमेश कुमार खोईवाल व कंट्रोल रूम प्रभारी रामेश्वर लाल कुमावत आदि मौजूद रहे ।।