Dark Mode
पांच बदमाश गिरफ्तार, 80 साल के बुजुर्ग को शांतिभंग में पकड़ा

पांच बदमाश गिरफ्तार, 80 साल के बुजुर्ग को शांतिभंग में पकड़ा

धौलपुर। कोतवाली बाड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों सहित 5 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। वहीं शांतिभंग के आरोप में 80 वर्ष के बुजुर्ग सहित चार लोगों की गिरफ्तारी की है। सभी लोगों के खिलाफ अब पुलिस थाने में पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन और एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत के विशेष सहयोग से बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार के सुपरविजन में वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया हुआ है। जिसमें पुलिस की तीन टीमों ने कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के दो फरार आरोपी, एक 5 साल से फरार स्थाई वारंटी और शांति भंग में चार गिरफ्तारी की है। उन्होंने बताया कि हत्या की प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी जाहिद उर्फ तोतू पुत्र चुन्ना खान मुसलमान निवासी गुमट बावड़ी को 11 महीने बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 143,504 और 307 में मामला दर्ज है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी बादल गोस्वामी पुत्र केशव गोस्वामी को गुमट क्षेत्र से गिरफ्त में लिया है। इसके खिलाफ भी कोतवाली थाने में धारा 323,341,307 और 34 आईपीसी में मामला दर्ज है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने किला क्षेत्र से 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गांधी पुत्र अजमेर सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बाड़ी एसीजेएम कोर्ट संख्या 3 से स्थाई वारंटी जा रही है। आरोपी 5 साल से फरार था। वहीं कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 80 वर्ष के बुजुर्ग रामबाबू पुत्र तेजसिंह तेली सहित दोजी पुत्र पोखन खटीक, हीरालाल पुत्र जगनमोहन और रामबाबू पुत्र श्यामा कुशवाह को गुमट, किरी और कुशवाहा बगीची से पकड़ा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!