Dark Mode
पांच साल के मोहम्मद सैजान ने रखा पहला रोजा

पांच साल के मोहम्मद सैजान ने रखा पहला रोजा

जोधपुर। रमजान के मुबारक माह में खुदा की इबादत में बच्चे भी पिछे नहीं। वहीं जोधपुर के घन्टाघर साइकिल मार्केट निवासी मोहम्मद आसिफ के पांच साल के बेटे मोहम्मद सैजान ने आज भूखे-प्यासा रहकर व अल्लाह की इबादत कर अपना पहला रोजा रखा। मोहम्मद सैजान के पहले रोजे रखने पर पूरे रिस्तेदारों में मिष्ठान वितरित की। वहीं मोहम्मद सैजान के दादा लियाकत अली व दादी आबेदा बानों ने खुशी की जाहिर करते हुए उसे खर्ची दी। मोहम्मद सैजान के पिता व माता मोहम्मद आसिफ व परवीन बानों ने बताया कि रमजान के महिने मोहम्मद सैजान ने अपना पहला रोजा रखा दिनभर अल्लाह की इबादत की। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ सुबह जल्दी उठकर सेहरी की व रोजा रखा व दिनभर पांच टाइम की नमाज अदा की। वहीं पहला रोजा रखने पर रिश्तेदारों को मिठाई बांटी। शाम को परिवार के साथ रोजा खोला।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!