विधानसभा आम चुनाव में सेवाओं व सामग्री की दरों का निर्धारण
कोटा । आगामी विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए आवश्यक सेवाओं एवं सामग्री की दर निर्धारण के लिए गठित समिति की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में जिला स्तर पर आवश्यक सेवाओं एवं सामग्री की दरों का निर्धारण किया जाता है जिससे राजनैतिक दल एवं चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनावी खर्चें का आकलन के समय पारदर्शिता से कार्य किया जा सके। उन्होंने राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सभी वस्तुओं, सेवाओं एवं उपकरणों को शामिल करते हुए दरों का निर्धारण कर उनका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के समय चुनावी खर्चें को इन्हीं दरों के आधार पर माना जाएगा।
समिति ने झण्डे, बैनर, सभा आयोजन के लिए कुर्सियां, माईक, टेन्ट, आवागमन के लिए वाहन, गार्ड, एलईडी वॉल, भोजन सामग्री, समाचार पत्रों व समाचार चैनलों की विज्ञापन दरों से लेकर चुनाव के समय आवश्यक सभी सामग्री व सेवाओं का समावेश करते हुए दरों का निर्धारण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राजकुमार सिंह ने बताया कि चुनावी खर्चें के आकलन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है जो चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में निर्धारित तिथि से राजनैतिक सभा, सम्मेलनों, प्रत्याशियों के कार्यक्रम गतिविधियों की निगरानी रखेगा।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त निदेशक लोकल ऑडिट विधि शर्मा, यूआईटी के वित्तीय सलाहकार टीपी मीणा, जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता नगर निगम प्रेमशंकर शर्मा, अधीक्षण अभियंता सानिवि आरके सोनी, जिला परिवहन अधिकारी अरविन्द सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण, काँग्रेस पार्टी के ओर से शहर जिला अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, देहात अध्यक्ष सरोज मीणा, भाजपा की ओर से एलएन शर्मा सहित संबंधित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।