जैन मंदिर बिचगाॅवा में फहराई ध्वजा
लक्ष्मणगढ़ । तहसील क्षेत्र अंतर्गत जैन श्वेताम्बर मंदिर बिचगाॅवा पर ध्वजा चढ़ाई गई। शाखा सह मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि इस अवसर पर पहले धूमधाम से भगवान संभवनाथ जी की स्नात्र पूजा रचाई गई। साथ ही शांति कलश का आयोजन किया गया ।उसके उपरांत ध्वज पूजा कर ध्वज दंड पर ध्वजा पहराई गई।
ध्वजा आरोहण का लाभ विमल चंद प्रमोद कुमार जैन परिवार ने लिया।
तथा मंत्रोच्चार प्रदीप कुमार जैन ने किया
जैन मंदिर जी की वर्षगांठ के इस अवसर पर ध्वजा महोत्सव में जैन श्वेतांबर पल्लीवाल केंद्रीय महासंघ के मनोनीत सदस्य प्रदीप कुमार जैन , शाखा अध्यक्ष अजीत कुमार जैन , ललित जैन , पवन जैन , चंद्रप्रकाश जैन , रजनीकांत जैन , शीतल जैन , सोनू जैन , सतीश जैन , त्रिलोक जैन , लाभार्थी परिवार व बाहर से पधारे बहन गुणमाला जैन , राजरानी जैन तथा स्थानीय गणमान्य जन व महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे।