Dark Mode
तीसरे दिन का ध्वजारोहण कार्यक्रम

तीसरे दिन का ध्वजारोहण कार्यक्रम

फतेहपुर शेखावाटी। अमृतनाथ कॉलेज में स्काउट गाईड रोवर एवं रेजर शिविर में तीसरे दिन का ध्वजारोहण कार्यक्रम राजस्थान राज्य भारत स्काउट स्थानीय संघ रामगढ़ शेखावाटी के तत्वाधान में द्वितीय एवं तृतीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण के दूसरे दिन ध्वजारोहण अमृतनाथ कॉलेज के प्राध्यापक  प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा प्राचार्य डॉ. प्रवेश कुमार के सानिध्य में किया गया। जिसमें प्राध्यापक द्वारा बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा की भावना पर चलने की प्रेरणा दी गई। इसी दौरान शिविर संचालक श्री मोतीराम माहिचा द्वारा बच्चों को पायनरिंग एवं प्राथमिक उपचार जैसी गतिविधियों के बारे में बताया गया। शिविर में हरिशंकर शर्मा, हरिशचन्द्र वर्मा, दुर्गादत्त महरिया, महिपाल सिंह, मनिष कुमार, सुमित्रा, कॉलेज स्टाफ के विशाल निर्मल, राजेश कुमार एवं सपना शर्मा उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!