Dark Mode
फ्लिपकार्ट होलसेल ने लॉन्च किया ‘व्यापारी दिवस’ का संस्करण

फ्लिपकार्ट होलसेल ने लॉन्च किया ‘व्यापारी दिवस’ का संस्करण

कोटा : फ्लिपकार्ट होलसेल ने वार्षिक फ्लैगशिप ईवेंट ‘व्यापारी दिवस’ के लॉन्च की घोषणा की है। इस फ्लैगशिप ईवेंट का उद्देश्य सदस्यों के लिए बचत और लाभ बढ़ाना है। 09 अप्रैल तक चलने वाला यह अभियान फ्लिपकार्ट होलसेल के सभी स्टोर्स और फ्लिपकार्ट होलसेल ऑनलाईन प्लेटफॉर्म -मोबाईल एप्लीकेशन पर उपलब्ध होगा। इसमें सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों, जैसे मुख्य आहार, व्यक्तिगत और होम केयर, फूड एवं बेवरेज आदि में आकर्षक डील्स मिलेंगी। टैगलाईन ‘टूटेगा फायदे का रिकॉर्ड’ के साथ इस अभियान में विभिन्न आकर्षक ऑफर जैसे डिस्कवरी ज़ोन, व्यापारी दिवस स्पेशल्स, बाय वन गेट वन ऑफर, फ्लैश डील्स तैयार किए गए हैं। कंपनी के बिज़नेस हेड, कोटेश्वर एलएन ने कहा,
फ्लिपकार्ट होलसेल टेक्नॉलॉजी की निपुणता और बाजार की गहरी समझ ने किराना एवं एमएसएमई को विकास का समग्र परिवेश प्रदान किया है। इस प्लेटफॉर्म के विस्तृत नेटवर्क द्वारा एसएमई ब्रांड्स को पूरे भारत के बाजार की विज़िबिलिटी और पहुँच मिलेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!