Dark Mode
एफ एल एन आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

एफ एल एन आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

छीपाबड़ौद- बारां। समग्र शिक्षा की स्टार परियोजना के तहत सत्र 2023-24 की वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक बारां एवं समग्र शिक्षा छीपाबड़ौद के आदेश अनुसार एफएलएन आधारित दो दिवसीय कार्यशाला क्लस्टर पीईईओ, पीथपुर, कलमोदिया एवं देवरिजोध के सानिध्य में कदम वाले हनुमान मंदिर परिसर गोरधनपुरा में प्रारंभ हुई। कार्यशाला का शुभारंभ क्लस्टर प्रभारी हेमराज वर्मा, कल मोदिया क्लस्टर प्रभारी घनश्याम राठौर एवं देवरिजोध क्लस्टर प्रभारी कमलेश गुर्जर ने किया। वर्मा ने बताया की इस कार्यशाला में तीनों क्लस्टर से अधीन वाले पीईईओ परिक्षेत्र से कक्षा 1 से 5 तक अध्ययन करने वाले शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है , 40-40 शिक्षकों एक बैच बनाकर यहां पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल के विभिन्न बिंदुओं का दोहरान करवाया जा रहा है। आज के विशिष्ट वक्ता डॉक्टर मीठालाल माली ने अपने उद्बोधन में सभी शिक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भागवत किशोर नामदेव ने कार्यशाला शिविर का अवलोकन किया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं सुंनियोजित पाई गई। जिला स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त केआरपी के द्वारा प्रभावी शिक्षण करवाया जा रहा है। जिला स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त केआरपी नरेंद्र शर्मा, गगन कुमार मालव, पवन कुमार लववंशी, अनवर मोहम्मद, महेंद्र कुमार राणा एवं देशराज मीणा, प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। डॉक्टर महेंद्र कुमार राणा ने बताया आज के प्रशिक्षण बिंदुओं में निपुण भारत मिशन अभियान,स्कूल रीडीनेस कार्यक्रम,बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के प्रमुख घटक, आदि बिंदु रहे। प्रशिक्षण की व्यवस्था में मोहनलाल मीणा, राजेंद्र कुमार मालव , घनश्याम राठौर, राम प्रसाद मालव कार्य कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!