रेजड़ी खेजड़ी माता की चुनड़ी यात्रा में उमड़ा आस्था का शैलाब
सूरजगढ़। क्षेत्र के काजड़ा गांव के रेजड़ी खेजड़ी माता मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान श्रद्धा व आस्था का गुबार नजर आया। धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत माता रेजड़ी केजड़ी की विशाला चुनड़ी और शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई। मंदिर में माता को इक्यावन फीट लम्बी चुनरी ओढ़ाकर, मंगला आरती व प्रसाद वितरण कर शोभा यात्रा का विसर्जन किया। ट्रस्ट स्थानीय प्रतिनिधि पंडित भरत नागवान ने बताया कि रेजड़ी केजड़ी माता चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाते हुए मन्नत मांगी। ऊंट, घोड़े, बग्गी व गाजे-बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्गो से निकाली गई शोभायात्रा पर ग्रामवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश कुमार संघी, इंद्राज बंसल, अखिल भारतीय अग्रवाल महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, नरेश चौधरी, सतीश गर्ग, काजड़ा सरपंच मंजु तंवर, शिक्षाविद मंजीत तँवर,जयप्रकाश संघी, नरेश कुमार संघी, हरीश कुमार संघी, ललित संघी, विकास संघी, राकेश बंसल, रमेश बंसल, प्रताप नारायण संघी, सुबोध संघी, अशोक बंसल, संदीप संघी, योगेश बंसल, विष्णु बंसल, हर्ष अग्रवाल, रवि बंसल, पवन गुप्ता, अमित गुप्ता, डॉ दिनेश गर्ग, डॉ मनोज जोशी, लक्ष्मीकांत जोशी, शशिकांत नागवान सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।