Dark Mode
विधान सभा में स्वर्गीय विश्नोई को पुष्पांजलि

विधान सभा में स्वर्गीय विश्नोई को पुष्पांजलि

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पूनम चन्द विश्नोई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयन्ती पर पुष्‍पाजंलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्‍य सचेतक जोगेश्‍वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्‍य सचेतक रफीक खान, पूर्व विधायक नवरंग सिंह, प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, वरिष्‍ठ उप सचिव पुरूषोत्‍तम शर्मा, स्व. विश्‍नोई के परिजन सहित विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्‍यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय विश्‍नोई 07 जुलाई 1980 से 20 मार्च 1985 तक विधान सभा अध्‍यक्ष रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!