Dark Mode
फ्लांइग स्क्वॉयड की टीमें क्षेत्र में रवाना

फ्लांइग स्क्वॉयड की टीमें क्षेत्र में रवाना

  • फ्लाइंग स्क्वॉयड अधिकारी विनम्र और सभ्य व्यवहार के साथ दृढ़ रहें : निधि बी टी

धौलपुर। लोकसभा आम चुनाव में नियुक्त फ्लाइंग स्क्वॉयड और पुलिस अधिकारियों का दल रविवार को जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर से वीडियोग्राफर के साथ रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर निधि बी टी द्वारा आचार संहिता की पालनार्थ एवं बिना किसी समझौते के स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उन्हें निर्देश दिए। उन्होंने नगदी, शराब आदि के वितरण की शिकायत मिलने, मतदाताओं को रिश्वत देने का संदेह होने पर तुरंत वस्तुओं को जब्त करने और पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी करने के भी निर्देश दिए।

 


रवानगी के समय प्रशिक्षण देते हुए डीएलएमटी अतुल चौहान ने मतदाता को किसी प्रकार की रिश्वत या असम्यक प्रभाव डालने पर उनके विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही, दैनिक गतिविधि रिपोर्ट प्रारूप के साथ 50 हजार रुपये से अधिक नगदी, 10 हजार रुपये से अधिक चुनाव सामग्री, ड्रग्स, शराब, हथियार या उपहार वस्तु की जब्ती करने की प्रक्रिया बताई। इस अवसर पर शिव कुमार ने भारतीय निर्वाचन आयोग के ईएसएमएस एप को डाउनलोड करवा कर उस पर दर्ज की जाने वाली सूचनाओं को प्रायोगिक रूप से बताया।

 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता उल्लंघन और भ्रष्ट प्रथाओं से निपटने तथा सामान की जांच आदि करते समय फ्लाइंग स्क्वॉयड को विनम्र, सभ्य व्यवहार के साथ दृढ़ रहने की हिदायत दी तथा उन्हें प्राप्ति रसीद देने तथा पंचनामा भरने में पारदर्शिता रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर धौलपुर, राजाखेड़ा, बाड़ी, बसेड़ी के 36 फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी और फ्लाइंग पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!