कस्बा पड़िहारा में कोहरा छाया रहा
रतनगढ़ । तहसील के पड़िहारा कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में आज सोमवार को कोहरा छाया रहा। कोहरा छाए रहने से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं वाहनों को हैडलाईट के सहारे चलाना पड़ा। सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही लोग गर्म कपड़ों में दुबके रहे तथा जगह-जगह अलाव तापकर लोगों ने तपन ली। कस्बे सहित आसपास के गांवों में भी कोहरा छाया रहा।