विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत फॉलोअप कैम्प का आयोजन
धौलपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत फॉलोअप कैम्प का आयोजन मंगलवार को इन्दिरा गांधी स्टेडियम, बड़ी फील्ड में किया गया। कैम्प का शुभारम्भ नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह, नगर परिषद उपसभापति माया शर्मा, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा एवं नगर परिषद आयुक्त किंगपाल सिंह ने किया। कैंप में लाभार्थियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभ कार्यों की जानकारी दी गई एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी अशोक मिश्रा, कनिष्ठ अभियन्ता आशीष कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव, लिपिक होतम सिंह, जिला मिशन मैनेजर दीपक गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।