Dark Mode
खाद्य पदार्थों में मिलावट बिगाड़ रहा सेहत 

खाद्य पदार्थों में मिलावट बिगाड़ रहा सेहत 

वैर .  अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उप शाखा की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें बाजार में बिक्री हो रही मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर चिंता जाहिर की और इनकी रोकथाम के लिए प्रशासन से मांग करने के लिए प्रस्ताव लिया  , मंत्री गजेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल लोगों की सेहत  को बिगाड़  रहा है,   देश में यूं तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम लागू है जिसमें सजा एवं जुर्माना दोनों का ही प्रावधान है , खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व उन  में हो रही  मिलावट पर नियंत्रण करने के लिए विभाग बनाये  हुए हैं जो मिलावटी खाद्य पदार्थों को रोकने के लिए जिम्मेदार है, पर जिस तेजी से बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री हो रही है उसे लगता है कि जिम्मेदार अपना काम ठीक-ठाक नहीं निभा पा रहे , त्योहारों पर इन मिलावटी पदार्थों में रोकने के लिए अभियान चलाए जाते हैं पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से इन पर कोई अंकुश नहीं लग  पा रहा है लोग जो  खा रहे हैं वह शुद्ध ही हो इसकी कोई गारंटी नहीं है, दरअसल खानपान की चीजों में मिलावट के रूप में लोगों को धीमा जहर ही परोसा जा रहा है, भ्रष्ट तंत्र और मजबूत निगरानी नहीं होने से मिलावट  का धंधा धड़ल्ले से फूल फल रहा है,  आजकल  रोजमर्रा की चीजें जो उपयोग में  ली जा रही हैं जैसे दाल, दूध, मावा,  पनीर, सरसों और उसका तेल, मसाले, आइसक्रीम,कॉफी पाउडर, चावल, ड्राई फूड, बेसन, चॉकलेट, सॉस, व केचअप, बोतलबंद पानी, फल व सब्जियां,  मिठाईयां, अनाज, आटा, पेय पदार्थ,आदि में मिलावट के  ज्यादा मामले सामने आते हैं, मिलावटी खाद्य पदार्थों को खाने से कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं जैसे लिवर, किडनी की समस्या, पेट में गड़बड़ी, डायरिया, कैंसर, उल्टी दस्त,जोड़ों में दर्द  पाचन तंत्र संबंधी परेशानियां , ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय संबंधी गंभीर बीमारियां आदि , कभी-कभी मिलावटखोरों पर कार्रवाई होने से  मिलावट के बड़े मामले भी पकड़े जाते हैं, परंतु वह भी मिलावटखोरों में भय पैदा नहीं कर पा रहे हैं, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उप शाखा के अध्यक्ष ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावशाली रोक लगाने की मांग की है |
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!