Dark Mode
बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों में भोजन वितरित

बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों में भोजन वितरित

सीकर ।  के. एस. फाउण्डेशन एन. जी. ओ सीकर के द्वारा स्थानीय पोलोग्राउण्ड स्थित विद्याश्रम स्कूल निदेशक  मंजू लाटा की उपस्थिति में आज 11 अप्रेल  मंगलवार को अध्यक्ष रितिक शर्मा के सानिध्य में कच्ची बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों में भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर एन. जी. ओ कोषाध्यक्ष विवेक यादव व सदस्यटीम ने सहयोग किया। संस्था निदेशक मंजू लाटा ने इस अवसर पर आमजन से निवेदन करते हुए कहा है कि भोजन भगवान का प्रसाद स्वरूप होता है इसका अनादर नहीं करना चाहिए इसे फेंकना नहीं चाहिए जितना भोजन आवश्यक हो उतना ही भोजन परोसना चाहिए क्यों कि आपकी जूठन किसी का भोजन बन सकता है। के. एस. फाउण्डेशन ने आश्वस्त करते हुए कहा की जहाँ तक संभव होगा के. एस. फाउण्डेशन हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदैव तैयार रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!