Dark Mode
दिव्यांग विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री वितरित की गई

दिव्यांग विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री वितरित की गई

बहरोड़। इनर व्हील क्लब बहरोड की ओर से शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र पर जाकर उपस्थित 15 दिव्यांग विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। क्लब अध्यक्ष संगीता शर्मा, सचिव ललिता यादव और वरिष्ठ सदस्य बबीता शर्मा ने वहां पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ समय व्यतीत किया और उनके साथ गरम गरम समोसे, जलेबी और ठंडी फ्रूटी का नाश्ता किया। साथ में बच्चों द्वारा बनाए गए हस्तकला के नमूने देखे गए। जिनमें घर की सजावट का सामान बहुत अच्छा बनाया गया था। क्लब अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि यहां इन बच्चों को नाश्ता करवाकर, समय बिता कर हमें बहुत अच्छा लगा। बच्चों के चेहरे पर ऐसी खुशी देखकर हमारा यहां आने का उद्देश्य पूरा हो गया। शरबती देवी सशक्तिकरण केंद्र के संचालक महेश, अनिल और अध्यक्ष रवि ने क्लब की ओर से किए गए इस कार्य की सराहना की और धन्यवाद दिया।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!