ग्राम पचकोडिया में फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित
जयपुर।। आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण ) श्रीमान नकाते शिवप्रसाद और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी - जयपुर द्वितीय डॉ बी. एल मीणा के निर्देशन में आज ग्राम पचकोड़िया में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य विक्रेताओं/ व्यवसायियों के फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन बनाने का शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में लगभग 98 खाद्य विक्रेताओं को मौके पर ही रजिस्ट्रेशन /लाइसेंस बनाकर जारी गए । इस शिविर में दुकानदारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पचकोडिया व्यापार मंडल अध्यक्ष सुवा लाल ककरालिया और सचिव बाबूलाल यादव का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार नागर और नंद किशोर कुमावत उपस्थित रहे। इस दौरान लल्लू प्रसाद शर्मा, विष्णु शर्मा और सुरेश कुमार सहायक स्टाफ भी उपस्थित रहे।