खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर
रतनगढ़ । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शुक्रवार को तहसील के कस्बा परिहाड़ा में खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर लगाया गया। परिहाड़ा में व्यापारियों व खाद्य कारोबारियों का मौके पर ही शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार परिहाड़ा के आसपास क्षेत्र के जुड़े खाद्य कारोबारियों के लगाये लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के विशेष शिविर में 37 रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया बताया कि शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी व विनोद कुमार थारवान व व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिसनसिंह रूलानिया व पदाधिकारी शिविर में उपस्थित रहे।