फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर कल होगा आयोजित
नसीराबाद. शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत अजमेर सीएमएचओ अनुज पिगोलिया के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा कल बुधवार को श्री किराना व्यापार संघ,नसीराबाद के सहयोग से गांधी चौक के निकट स्थित रामचन्द्रजी धर्मशाला में प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित होगा किराना व्यापार संघ अध्यक्ष गिरीश गोविंदानी ने बताया शिविर में किराना,मिठाई,होटल,डेयरी,रेस्टोरेंट, हलवाई,कैटरिंग व्यापारियों फास्ट फूड,चाट,पकोड़ी,फल, सब्जी का ठेला,स्टॉल लगाने वाले विक्रेताओं के आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे और हाथों हाथ लाइसेंस रजिस्ट्रेशन जारी किए जाएंगे जिनका टर्न ओवर 12 लाख वार्षिक से कम है उनका फूड रजिस्ट्रेशन जारी होगा जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड की फोटोकॉपी और स्वयं की एक फोटो लानी है। जिनका टर्नओवर 12 लाख वार्षिक से ज्यादा है उन्हें आधार कार्ड की कॉपी,बिजली का बिल,जी एस टी रजिस्ट्रेशन की कॉपी लानी है ।खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी के अनुसार एफ एस एस ए आई के नियमानुसार किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री बेचने,निर्माण,स्टोर एवम् ट्रांसपोर्ट करने वाले सभी व्यापारियों के लिए फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है बिना फूड लाइसेंस के कारोबार करने पर सजा एवम् जुर्माने का प्रावधान है।