खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, लिए जांच सैम्पल
नदबई । शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य बाजार में स्थित तीन अलग-अलग मिष्ठान भंडार व दूध डेयरी पर कार्रवाई करते हुए जांच सैम्पल लिए। विभागीय सूत्रों की मानें तो खाद्य विभाग की टीम ने चौधरी दूध डेयरी से क्रीम व घी के सैम्पल लिए। जबकि, बीएमबी व दीपक मिष्ठान भंडार से मावा व आरएमबी मिष्ठान भंडार से मिठाई की जांच का सैम्पल लिया। उधर, खाद्य विभाग की अचानक कार्रवाई करने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच सैम्पल को जांच के लिए लैब में भेजने व रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई करने के बारे में बताया। कार्रवाई दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकरी विश्वबंधु गुप्ता सहित प्रशिक्षु अधिकारी अवधेश गुप्ता व नरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।