Dark Mode
खाद्य सुरक्षा की टीम ने बीदासर में लिए आठ नमूने

खाद्य सुरक्षा की टीम ने बीदासर में लिए आठ नमूने

 
बीदासर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने विशेष अभियान चलाकर बुधवार को बीदासर में आठ नमूने लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देश पर दुध व दुध से निर्मित खाद्य पदार्थों के लिये चलाया जा रहा विशेष अभियान 15 मार्च 2023 तक चलाया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया व विनोद थारवान ने बताया कि  बीदासर में दूध व मावा तथा मावा मिठाई के 08 नमूने लिए। उन्होंने बताया कि श्री खेतेश्वर जोधपुर मिष्ठान भंडार से मावा व छैना मिठाई के दो नमूने व जीव्या रेस्टोरेंट एवं स्वीट्स से मलाई लड्डू का एक नमूना, महालक्ष्मी मिष्ठान भंडार से कलाकंद का एक नमूना, श्रीराम मिष्ठान भंडार से पनीर व कलाकंद का एक-एक नमूना, अम्बे ट्रेडिंग कंपनी से घी का एक नमूना तथा फर्म भंवरलाल राकेश कुमार से घी का एक नमूना लिया गया। साथ ही सभी व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने के लिए पाबंद किया गया है। सभी नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर जांच में भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!