Dark Mode
शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत लिये खाद्य नमूने

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत लिये खाद्य नमूने

भीलवाडा : शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत नोडल अधिकारी राजेश गोयल व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल द्वारा, खाद्य प्रतिष्ठानो का निरिक्षण व नमूनिकरण की कार्यवाही की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष शर्मा प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी रसिक बिहारी व्यास डेयरी प्रतिनिधि श्री दुर्गेश कुमार डीडवानियां, सहायक कर्मचारी गोपाल शर्मा शमिल रहे । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मैसर्स जोधपुर मिलान भण्डार पुर से गुलाब जामुन, मैसर्स श्री देव डेयरी पुर से श्री महावीर मिष्ठान भण्डार पुर से बर्फी, शिव डेयरी पुर से कीम, भैरूनाथ मिष्ठान भण्डार पुर से कलाकन्द महफिल रेस्ट्रा, आर०टी० ओ० ऑफिस रोड से पनीर का नमूना लिया गया । उपरोक्त नमूने खाद्य प्रयोगशाला अजमेर भिजवाये जायेंगे। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही कि जायेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!