Dark Mode
पुष्कर के लिए पैदल जत्था हुआ रवाना

पुष्कर के लिए पैदल जत्था हुआ रवाना

सावर। सावर क्षेत्र के ग्राम सदारा के पास खारी नदी में स्थित
झरनेश्वर महादेव शिवालय से जयकारो के साथ श्रदालु का जत्था पुष्कर के लिए
रवाना हुऐ। पुष्कर से कावड़िया जल लेकर पैदल वापस खारी नदी स्थित झरनेश्वर
महादेव शिवालय पर पहुंचकर भोले भगवान का जलाभिषेक करेंगे। ग्राम सदारा के
खारी नदी स्थित झरनेश्वर महादेव मन्दिर पर क्षेत्र के श्रदालु शुक्रवार
को वहा पहुंचे ओर झरनेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना की। कार्यक्रम
के पदाधिकारी सोराज कहार व कुशलचन्द जैन ने बताया कि जत्थे मेें शामिल
श्रद्वालुओं को ध्वज सोपकर बम-बम भोले के जयघोष के साथ सदारा सरपंच
गोविन्द जैन,भाजपा नेता कृष्णानन्द तिवाड़ी ने मन्दिर स्थल से पुष्कर के
लिए रवाना हुए। श्रदालु पुष्कर सरोवर से कावड़ियों में पवित्र जल लेकर
पैदल चलते हुए वापस सोमवार को सदारा के खारी नदी शिवालय पर पहुंचेंगे ओर
वहा भोले भगवान की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया जायेगा। इस मोके पर भजन
कीर्तन के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!