रामानंदाचार्य जयंती पर वैष्णव बैरागी समाज की पैदल शोभायात्रा आज
सवाईपुर :- वैष्णव बैरागी समाज द्वारा जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव पर आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पैदल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिनकी तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । आयोजन कर्ता कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर आज सुबह पैदल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शोभायात्रा प्रातः 10:15 बजे दूधाधारी मंदिर सांगानेर गेट से प्रारंभ होगी, जो महाराणा प्रताप टॉकीज, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए संतोषी माता मंदिर पुलिस लाइन के पास पहुंचेगी, शोभायात्रा में घोड़े, अखाड़ा शामिल होंगे व ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी, शोभायात्रा में कच्ची घोड़ी नृत्य भी शामिल होगी, शोभायात्रा के समापन पर संतोषी माता मंदिर पर संतो के प्रवचन के बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी का कार्यक्रम होगा, इस शोभायात्रा के कार्यक्रम में भीलवाड़ा व शाहपुरा जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे ।।