वन विभाग छीपाबड़ौद ने गैरवानकी के विरुद्ध की कार्यवाही
छीपाबड़ौद। उप वन संरक्षक के आदेशानुसार गैरवानकी के विरुद्ध कार्यवाही की क्षेत्रीय वन अधिकारी छीपाबड़ौद के निर्देशन में अवैध खनन,अवैध परिवहन, अवैध कटान की रोकथाम की पालना में शनिवार को वनपाल नाका बिलेण्डी के वन क्षेत्र मिश्रौली से अवैध खनन परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली बोल्डर से भरी हुई जप्त कर राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत हैं कार्यवाही की गई है । वही अवैध अतिक्रमण रोकथाम की पालना में वनपाल नाका सेतकोलू के वनखण्ड सेतकोलू में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए गांव राजपूरा खालसा में वन भूमि में अवैध रूप से किया गया पत्थर कोट लगभग 10 बीघा में जेसीबी द्वारा नष्ट कर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया । कार्यवाही में नाका प्रभारी राधाकिशन नागर , रिंकू मीणा, जितेंद्र भार्गव, भगवान सिंह, रामभरोस सहरिया, विरेन्द्र एवं गृह रक्षा दल के जवान मौजूद रहे।