Dark Mode
बसंत महोत्सव 23 का विधिवत शुभारंभ

बसंत महोत्सव 23 का विधिवत शुभारंभ

पिलानी  .  कै पी रूथला बीकेबीआईईटी परिसर में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम बसंत-2023 का उद्घाटन 23 मार्च को हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीआई पिलानी रणजीत सिंह सेवदा और संस्था के निदेशक डॉ एसएम प्रसन्न कुमार, जीएम कमर्शियल केके पारीक, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ । हर वर्ष की भांति आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम बसंत का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और बसंत टी-शर्ट के उद्घाटन से हुई संस्था के निदेशक ने अपने भाषण में इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता को बहुत महत्व दिया तत्पश्चात संस्था के निदेशक जीएम कमर्शियल केके पारीक और प्राचार्य अनिल कुमार शर्मा ने शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया ।
दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, नाटक और खेल सहित कई तरह की गतिविधियाँ शामिल थीं। इसके बाद शास्त्रीय और समकालीन नृत्य, संगीत प्रदर्शन और रैंप वॉक सहित कॉलेज के छात्रों की प्रतिभा दिखाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला हुई। प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसके निर्णायक मंडल में अभिषेक (आदित्य बिरला मेमोरियल पिलानी के प्रबंधक), महेंद्र शर्मा (सिविल डिपार्टमेंट में बिट्स के सीनियर इंजीनियर) और जान्हवी शर्मा (सीईईआरआई), मिनाक्षी श्रीवास्तव (पिंक एंड ब्लू पिलानी की प्रिंसिपल) और डॉ. बीना नारायण (बीकेबीआईएचई की प्रिंसिपल), रश्मी सोनी (विद्या विहार नगरपालिका की पार्षद) उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा दिन भर कई खेल हुए, जिनमें लूडो, ई-स्पोर्ट्स, लेज़ी फन डांस, पेपर डांस, टी-शर्ट और फेस प्रिंटिंग शामिल थे। विभिन्न विभागों और कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी टीम भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बीटीटीआई प्राचार्य मनोज गौर, जेपी सिंह, सविता प्रसन्ना और सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!