Dark Mode
भारतीय किसान संघ जिला कार्यकारिणी का गठन

भारतीय किसान संघ जिला कार्यकारिणी का गठन

टोंक। भारतीय किसान संघ प्रांत जयपुर की बैठक में संभाग अध्यक्ष पोखर लाल जाट, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रामस्वरूप धाकड़ एवं जिला प्रभारी श्रीचंद सिद्ध की देखरेख में टोंक की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिला कार्यकरिणी में रमेश चंद जाट को अध्यक्ष बनाया गया, वहीं उपाध्यक्ष प्रभु लाल मीणा एवं देवकरण पीपलू, जिला मंत्री विनय सिंह ताखर, सह-मंत्री रामगोपाल रोलानिया एवं शेर सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल जाट, युवा प्रमुख विष्णु शर्मा, महिला प्रमुख रजनी सिंह, व्यसन मुक्ति प्रमुख रामकरण काशीपुरा, स्वच्छता प्रमुख घासीलाल प्रजापत, गौ आधारित जैविक प्रमुख रूपचंद बागड़ी, गौ सेवा प्रमुख शंकर लाल ठीकरिया, जल संरक्षण प्रमुख केदार नारायण भुरटिया, पर्यावरण प्रमुख राजाराम गुर्जर, सुरक्षा प्रमुख हनुमान प्रजापत, विद्युत प्रमुख धर्मेंद्र गोदारा, राजस्व प्रमुख शिवराज टांडी, सहकारिता प्रमुख गोविंद नारायण नोहटा, सरकारी योजना प्रमुख रतन सिंह कुरथल, सदस्य रमेश चंद सैनी, बिहारी लाल गुर्जर एवं हनुमान प्रसाद जाट को बनाया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!