कंप्यूटर अनुदेशक संघ,का गठन
उपाध्यक्ष मुकेश पारीक और मीडिया प्रभारी शाकिर अहमद को बनाया
सीकर । पिपराली ब्लॉक में कार्यरत कंप्यूटर अनुदेशकों की आज अमन स्कूल में सुनील जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कंप्यूटर अनुदेशक संघ , ब्लॉक पिपराली (सीकर) की कार्यकारणी का गठन किया गया। मीडिया प्रभारी शाकिर अहमद ने बताया कि उपस्थित सभी की सहमति से अध्यक्ष पद पर राहुल सैनी, महासचिव पद पर सोनू जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल गढ़वाल , उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार पारीक और मीडिया प्रभारी पद पर शाकिर अहमद का निर्विरोध रूप से चयन किया गया तथा शेष कार्यकारणी पदाधिकारियों और सदस्यो को मनोनीत करने की जिम्मेदारी अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को दी गई। ग्रीष्मावकाश में जिन कंप्यूटर अनुदेशकों की ड्यूटी मुख्यावास से अन्य दूरी के स्थान पर महंगाई राहत कैंप और अन्य कार्यों में लगाई गई थी, उन्हे नियमानुसार यात्रा व दैनिक भत्ता और उपार्जित अवकाश दिलवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देने का निर्णय भी किया गया। साथ ही संगठन को मजबूती देने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कंप्यूटर अनुदेशक, सुनील कुमार जांगिड़, हरफूल कांटवा, मुकेश कुमार, राहुल सैनी, सोनू जोशी, सुरेंद्र कुमार सैनी, संदीप कुमार बुर्डक, अनिल गढ़वाल, संदीप काजला, शशांक सामरिया और शाकिर अहमद उपस्थित थे।