अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी का गठन
मांडलगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांडलगढ़ की बैठक रविवार को त्रिवेणी संगम मे सेन समाज मंदिर परिसर में नगरमंत्री सोनू कुमार सेन के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रथम सत्र में सदस्यों ने मां भारती व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान ललित लक्षकार ने बताया कि सोनू सेन ने परिषद की भूमिका व कार्यपद्धति के बारे में बताया। उसके बाद इकाई कार्यकारिणी की घोषणा की । कार्यकारिणी के अध्यक्ष सोनू कुमार बैरवा, उपाध्यक्ष परमेश्वर पुरी, सचिव मनीष खटीक, सहसचिव, अनुज पारीक, आंदोलन प्रभारी कालू गुर्जर, बीए अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, सदस्य श्याम लाल भोई, कलामंच प्रभारी गरिमा सालवी, व सहमंच प्रभारी सुमन साहू को मनोनीत किया गया।