महाराजा सूरजमल सेना महिला मोर्चा सीकर जिला कार्यकारिणी का गठन
सीकर ।महाराजा सूरजमल सेना महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना चौधरी के तत्वावधान में सीकर जिलाध्यक्ष केशर बुरड़क ने नई कार्यकारिणी का गठन हर्षिता मैरिज गार्डन में किया गया। इस अवसर पर जयपुर से मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनिता, चौधरी, प्रदेश मंत्री माधुरी सिंह, जिला महामंत्री जयपुर सुशीला चौधरी पधारे । कार्यकारीणी में ब्लाक अध्यक्ष ममता चौधरी, उपाध्यक्ष संतोष चौधरी व संतोष बड़केशिया, आशा, संगीता चौधरी, मनोहरी बगड़िया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष अल्का ढाका सहित सुमेश, सुनिता, सुबोध, सुमन, सुमन, कृष्णिया, सरोज आदि मौजूद रहे।संभाग अध्यक्ष डा. सुनिता चौधरी द्वारा मोर्चे की कार्यकारिणी बैठक में समाज में जागरुकता फैलाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने व महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य करने का संदेश दिया । महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मोर्चे में जोड़ने के प्रयास हेतु भी रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष केशर बुरड़क ने सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापित किया । मीटिंग का संचालन डॉ सुनीता चौधरी द्वारा राजस्थानी भाषा में किया गया ।