Dark Mode
बांसवाड़ा जिले में नवीन उप तहसील छोटी सरवा का गठन

बांसवाड़ा जिले में नवीन उप तहसील छोटी सरवा का गठन

 

जयपुर। प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बांसवाड़ा जिले में नवीन उप तहसील छोटी सरवा का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
 
श्री गहलोत के इस निर्णय से आमजन को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में राहत मिलेगी। नवीन उप तहसील छोटी सरवा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 12 पटवार मण्डल शामिल होंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में विभिन्न प्रशासनिक इकाइयां खोलने तथा उनके क्रमोन्नयन की घोषणाएं की थीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!